ED ACTION IN LAND SCAM: अब सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    ED ACTION IN LAND SCAM: अब सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    रांची(RANCHI): जमीन घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज है.इस जांच में ED की रडार पर अब कई अधिकारी, जमीन दलाल और कारोबारी है.ED दफ्तर में कई लोगों से हर दिन पूछताछ चल रही है. ED तलाशने में जुटी है कि आखिर जमीन हेरा फेरी मामले के कौन शामिल है.इसी जानकारी को जुटाने के लिए डिप्टी रजिस्टार वैभव मणि त्रिपाठी से पूछताछ चल रही है. इस बीच  सिटी डीएसपी दीपक कुमार और सदर थाना प्रभारी को भी ED दफ्तर बुलाया गया है. पुलिस अधिकारियों से ED जानने की कोशिश करेगी की जमीन के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद क्या कार्रवाई की गई है.

    बता दे कि रांची में बड़े पैमाने पर जमीन का घोटाला हुआ है. इस घोटाले में कई अधिकारी और कारोबारी शामिल है. अधिकारी ,जमीन दलाल और कारोबारी साथ मिल कर सरकारी जमीन के अलावा कई किस्म की जमीन को बिक्री कर दिया है. इस हेरा फेरी मामले में आईएएस छवि रंजन भी रडार पर है.Ed जमीन घोटाला मामले में 13 अप्रैल को आईएएस छवि रंजन सहित इनसे जुड़े 22 ठिकानों पर एक साथ दबिश बनाया था.जिसके बाद एक राजस्व कर्मचारी और छ जमीन दलाल को जेल भेज दिया.बाद में रिमांड पर लेने के बाद लंबी पूछताछ चली अब पूछताछ से मिली कड़ी को आगे जोड़ने के लिए ED ने आईएएस छवि रंजन,डिप्टी रजिस्टार रांची, एडिशनल रजिस्टार कोलकाता और कारोबारी विष्णु अग्रवाल को पूछताछ के लिए अलग अलग तिथि में बुलाया है.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news