ECL के सीएमडी ने किया चितरा कोलियरी का निरीक्षण,कहा- प्लान के मुताबिक नहीं हो रहा काम, हॉकी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

    ECL के सीएमडी ने किया चितरा कोलियरी का निरीक्षण,कहा- प्लान के मुताबिक नहीं हो रहा काम, हॉकी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर का चितरा कोलियरी जिसे एसपी माइंस भी कहते है यह ईस्टर्न कोल फील्ड के अंतर्गत आता है. इस कोलियरी का आज निरीक्षण करने ईसीएल के सीएमडी सतीश झा पहुंचे. निरीक्षण के बाद कहा कि यह कोलियरी बहुत पुराना है. यहां कर्मी जान जोखिम में रखकर काम करते है. पिछले दो वर्षों में जो उत्खनन होनी थी वो नहीं हुआ, इसका कारण है जमीन अधिग्रहण.

    सीएमडी ने कहा कि DGMS(director general of mines safety) के पास भी इस कोलियरी का प्लान मैप उपलब्ध नहीं है और न ही कोई समुचित रिकॉर्ड. इसलिए इस कोलियरी के विकास में अड़चन हो रही है. सीएमडी ने बताया कि जैसे-जैसे स्थिति ठीक होती जाएगी यह कोलियरी सुचारू रूप से चलने लगेगा. दस्तावेज जब पूर्ण हो जाएगा तब तीव्र गति से उत्पादन होगा. इसका फायदा सिर्फ कोलियरी क्षेत्र ही नहीं आसपास के गांव का भी व्यापक पैमाने पर विकास होगा.

    सीएमडी ने अंतर क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

    कोल कर्मी स्वस्थ रहे इसलिए शारिरिक परिश्रम आवश्यक है.स्वस्थ तन और मन के लिए खेल आवश्यक व्यायाम माना जाता है. इसी उद्देश्य से आज सेECLकी ओर से अंतर क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित की जा रही है. इस टूर्नामेंट का उदघाटनECLके सीएमडी सतीश झा ने किया. इस प्रतियोगिता में ECL की राजमहल, चितरा, मुगमा, सोदेपुर, पांडवेश्वर और झांजरा एरिया की कोल कर्मियों की टीमें भाग ले रही है. मौके पर सीएमडी ने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन रहता है. इन्होंने कहा कि अभी ये कर्मी क्षेत्रीय स्तर पर खेल रहे है. फिर जोन स्तर पर खेलने के बाद कोल इंडिया की सभी कंपनियों के बीच खेलेंगे. उम्मीद है इस बार कोल इंडिया की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हॉकी टूर्नामेंट में ECL का परचम लहरेगा. इस मौके पर ECL के कई अधिकारी मौजूद रहे.

    रिपोर्ट-ऋतुराज



    Related News