वाहन चेकिंग के दौरान माल वाहक टेम्पो ने महिला दारोगा को कुचला,मौ'त


रांची(RANCHI): - वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारी को पिक अप वैन ने कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गई है. घटना बहुत ही गंभीर मानी जा रही है. वाहन चेकिंग के दौरान दारोगा संध्या टोपनो अहले सुबह तुपुदाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थीं.
संध्या टोपनो 2018 बैच की दारोगा थीं
घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मी घायल दरोगा को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में छानबीन की जा रही है. घटना कैसे हुई,वाहन में क्या लगा हुआ था, तमाम पहलुओं की जांच हो रही है. संध्या टोपनो 2018 बैच की दारोगा थीं.
4+