सड़क दुर्घटनाओं से दुमका की सड़कें हो रही है लाल! फिर भी लोग बरत रहे हैं लापरवाही, प्रशासन कर रहा जागरुक  

    सड़क दुर्घटनाओं से दुमका की सड़कें हो रही है लाल! फिर भी लोग बरत रहे हैं लापरवाही, प्रशासन कर रहा जागरुक   

    दुमका(DUMKA):झारखंड की उपराजधानी दुमका जिला में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. जिसकी वजह से जिले की सड़कें रक्त रंजित हो रही है, और लोग असमय काल कल्वित हो रहे हैं. सड़कों पर थोड़ी सी लापरवाही लोगों की जान पर आफत बन जाती है. सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका चौक पर आमजनों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान  सड़क सुरक्षा से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी दी गई. जिसके तहत ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करना तथा ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट आदि का उचित अनुपालन सुनिश्चित करना, गति सीमा का पालन करना, अन्य वाहनों से उचित दूरी बनाए रखना, शराब का सेवन कर वाहन ना चलाना, सीट बेल्ट का महत्व आदि अनेक जानकारियां दी गई.

    सीट बेल्ट बांधे, ताकि आप और आपका परिवार वाहन में सुरक्षित रहे

    वहीं यह भी जानकारी दी गयी कि गुड समेरिटन कैसे बन सकते हैं. दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता करके, दुर्घटना स्थल पर पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित कर के, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के साथ भेदभाव ना करें. गुड समेरिटन को सरकार द्वारा सरकारी लाभ भी दिया जाता है. जिसके तहत प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र तथा जिला और राज्य स्तर पर पुरस्कार उपलब्ध कराया जाता है. अभियान के तहत मोटरयान  निरीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. बताया गया कि क्रॉसिंग पर पहले पैदल यात्रियों को सड़क पार करने दें.सीट बेल्ट बांधे, ताकि आप और आपका परिवार वाहन में सुरक्षित रहे.

    वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें

    यातायात के नियमों और चिन्हों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचें. गति सीमा का पालन करें और अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.वाहन को दुरुस्त रखें और सड़क पर परेशानी व दुर्घटना से बचे. वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें, ताकि ध्यान भंग न हो और दुर्घटना से बचे रहें। दुपहिया वाहन चालक और सवार हेलमेट अवश्य पहने.वाहन कभी असुरक्षित ढंग से न चलायें। अपनी और अन्य सड़क प्रयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें. नम्र रहकर सड़क का इस्तेमाल करें और दूसरों का ध्यान रखें। सड़क पर क्रोध रोष न करें.शराब और वाहन का मेल सही नहीं है. जिम्मेदार बने, शराब पीकर वाहन न चलायें.जिला सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक, सड़क सुरक्षा के सदस्य डॉ मनोज कुमार घोष, प्रदीप्तो मुखर्जी, मुश्ताक अली, रमण कुमार वर्मा, जिला परिवहन कार्यालय से त्रिलोकी नाथ मिश्रा, ललित मरांडी, जिला सड़क सुरक्षा कोषांग से दीपक कुमार, अमित कुमार सहित अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news