दुमका : युवक ने विकलांग नाबालिग का किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

    दुमका : युवक ने विकलांग नाबालिग का किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA): कुछ समय से दुमका जिला अपराध की घटनाओं के लिए पूरे देश में चर्चित रहा है. पिछले कुछ दिनों में ही अंकिता कांड, मारुति कांड के अलावे नाबालिग युवतियों की हत्या कर फांसी पर लटकाने की घटना बारंबार सामने आ रही है. इन घटनाओं के तह तक पुलिस प्रशासन पहुंच चुकी है और प्रायः सभी अपराध कर्मियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है. तथापि अपराध है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा और ना ही अपराधी को कानून का कोई भी रह गया है. इसी क्रम में शिकारीपाड़ा से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्मा चूआं की रहने वाली एक महिला ने शिकारीपाड़ा थाने में आवेदन देकर अपने दिव्यांग नाबालिग बेटे के साथ जामूगरिया ग्राम निवासी लव कुश गोस्वामी ने अप्राकृतिक यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है.

    क्या है मामला

    अपने आवेदन में महिला ने कहा है कि उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं. लगभग 5-6 दिन पहले पति के साथ कुछ अनबन होने पर वह अपने दिव्यांग बेटे के साथ अपनी बहन के घर जामुगड़िया आ गई. दिनांक 12 अक्टूबर को 5:00 बजे जब बेटा घर के बाहर खेल रहा था तो एक मोटरसाइकिल सवार वहां पर पहुंचा और उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठा कर भुगतानडीह जंगल की ओर ले गया. बाद में उसकी बहन ने उसे बताया कि मोटरसाइकिल वाला युवक जामुगरिया गांव का ही लव कुश गोस्वामी पिता हरिश्चंद्र गोस्वामी था, जिसका नया मकान जामूगढ़िया में ही बन रहा है और जिस में उसकी बहन मजदूरी करती थी. हालांकि उसकी बहन ने उसे मना भी किया कि सुकलाल को ना ले जाए लेकिन वह जबरदस्ती उसे ले गया. बाद में जब काफी देर तक बेटा वापस नहीं घर आया तो परिजन उसे ढूंढने लगे पर उसका कहीं पता नहीं चला. रात के करीब 10:00 बजे वह किसी तरह घर पहुंचा और अपनी साथ हुई आपबीती को बताया. बेटा ने बताया कि लव कुश गोस्वामी उसे भुगतानडीह के आगे झाड़ी में ले गया और उसके साथ गलत काम और अप्राकृतिक यौनाचार किया. बाद में परिजनों और ग्रामीणों के सुझाव से इस घृणित कांड के आरोपी को सजा दिलाने के साथ-साथ दिव्यांग नाबालिग को न्याय दिलाने के लिए शिकारीपाड़ा थाने में आवेदन दिया गया. आवेदन के आधार पर शिकारीपाड़ा थाने में त्वरित रूप से कांड संख्या 130 / 22 अंकित करते हुए आईपीसी की धारा 377 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. वहीं शिकारीपाड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी लवकुश गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

    रिपोर्ट : अब्दुल अंसारी, दुमका/शिकारीपाड़ा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news