दुमका: पत्नी ने खाना बनाने से किया इनकार तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

    दुमका: पत्नी ने खाना बनाने से किया इनकार तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के जरजोखा गांव में हत्या का एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है. पत्नी द्वारा खाना बनाने से इनकार करने पर पति ने कुदाल से प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. घटना मंगलवार देर शाम की है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. मृतका के भाई मानिशल सोरेन के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर लिया है. 

    यह है पूरा मामला 

    मृतका दो बेटी और एक बेटे की मां थी. दोनों बेटियों के शादी हो चुकी है और बेटा साथ में रहता है. जानकारी के अनुसार दिनेश और उसकी पत्नी मलोती शराब पीने के आदी थे.  सोमवार को किसी कारणवश पत्नी ने खाना नहीं बनाया. मंगलवार की शाम शराब पीने के बाद पति ने खाना बनाने को कहा तो पत्नी ने मना कर दिया. इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई. गुस्से में आकर दिनेश ने पत्नी के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया. बेटे को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने करीब सौ मीटर दूर रहने वाले मामा को घटना की जानकारी दी. मामा मानिशल घर पहुंचा तो बहन को मरा हुआ पाया. पास में ही दिनेश नशे में धुत पड़ा था. इसके बाद घर में लोगों की भीड़ लग गई और उन लोगों ने दिनेश काे पकड़ लिया. चौकीदार से सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी उत्तम पासवान मौके पर पहुंचे और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने पुलिस के सामने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झाड़ी में फेंका गया कुदाल भी बरामद कर लिया. 

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news