दुमका: सड़क पार करने के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, वार्ड सदस्य की मौत

    दुमका: सड़क पार करने के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, वार्ड सदस्य की मौत

    दुमका(DUMKA): जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतिका की पहचान सरसडंगाल पंचायत की वार्ड सदस्य मोसो बास्की के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, सुबह जब ठंड बहुत अधिक था और घना कोहरा छाया हुआ था. तभी दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरस डंगाल गांव के पास मोसो बास्की बैल को लेकर सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ठोकर मारने वाला वाहन फरार हो गया. ग्रामीणों के जुटने पर परिजन शव को उठाकर घर ले आये और शिकारीपाड़ा थाने को सूचना दी गई. सूचना पाकर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.

    रिपोर्ट: अब्दुल अंसारी, शिकारीपाड़ा(दुमका)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news