दुमका : फाइनेंस कर्मी को गोली मार कर फरार हुए अज्ञात अपराधी, रुपये भी लूटे

    दुमका : फाइनेंस कर्मी को गोली मार कर फरार हुए अज्ञात अपराधी, रुपये भी लूटे

    दुमका (DUMKA): दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोरियाडीह गांव के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया. उसके पास से रुपए, मोबाइल और टैब भी छीन लिया. घायल व्यक्ति की पहचान सनी कुमार के रूप में हुई. घायल सनी कुमारमूल रूप से गिरिडीह जिला का रहने वाला है और दुमका जिला में उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत है.

    विरोध करने पर अपराधी ने मारी गोली

    गुरूवार को सनी कुमार रुपैया एकत्रित करने तीतमो गांव गया था. जहां से रुपैया लेकर लौट रहा था. इसी बीच कोरियाडीह गांव के पास झाड़ी में छिपे बाइक सवार चार अपराधियों ने उसे रोका और उसके साथ छिनतई करने लगा. विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया और उसके पास से रुपैया, मोबाइल और टैब छीन लिया. घटना को अंजाम देकर दो बाइक पर सवार होकर चारों अपराधी स्थल से फरार हो गए.

    पुलिसिया कार्रवाई तेज 

    स्थानीय लोगों की सूचना पर सरैयाहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिसिया कार्रवाई तेज कर दी गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सनी के पास से कितने रुपए की छिनतई हुई इसका भी खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news