दुमका:पांच बच्चों के पिता का कारनामा, तीन बच्चों की मां को लेकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दुमका:पांच बच्चों के पिता का कारनामा, तीन बच्चों की मां को लेकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दुमका(DUMKA): जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच बच्चों के पिता ने पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चों की मां को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    क्या है पूरा मामला?

    घटना 30 मार्च की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, महिला का पति रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता है. ऐसे में महिला अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मनार अंसारी ने कथित तौर पर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा लिया.

    पिता ने की खोजबीन, फिर थाने में की शिकायत

    जब इस घटना की जानकारी महिला के पिता को मिली, जो पास के ही गांव में रहते हैं, तो उन्होंने काफी खोजबीन की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 4 अप्रैल को उन्होंने शिकारीपाड़ा थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाया गया है.

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी की और सोनाढाप गांव स्थित आरोपी के घर से महिला को बरामद कर लिया. इसके बाद मनार अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

    आगे की कार्रवाई

    थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. महिला का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा

    इस घटना ने एक बार फिर समाज के बदलते मूल्यों और रिश्तों की गिरती मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों को दरकिनार कर ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं.



    Related News