सिम के दाम को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार ने ग्राहक की कर दी सरेआम पिटाई


दुमका(DUMKA): कहा जाता है ग्राहक भगवान के समान होते हैं. एक दुकानदार ग्राहकों का बेसब्री से इंतजार करता है क्योंकि उसी की वजह से उसे आमदनी होती है. मगर, आज भगवान रूपी ग्राहक के साथ किया गया वर्ताव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दुकानदार मिलकर एक ग्राहक को बुरी तरह पीट रहे हैं. ग्राहक किसी तरह दुकान के बाहर निकलता है. मगर, बाहर भी उसकी पिटाई जारी रहती है और आस पास खड़े लोग उसे पिटता हुआ देखते रहते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद हालांकि, पुलिस ने दुकानदार और उसके स्टाफ को हिरासत में ले लिया है.
क्या है मामला
दरअसल, शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी राघव जिनका जावा मोटर साईकल का शो रूम है, वह मोबाइल का सिम बदलवाने मोदी म्यूजिक नामक दुकान के बगल में सिम दुकान अपनी दादी के साथ गया था. मोदी म्यूजिक नामक दुकान के मालिक द्वारा ही सिम दुकान संचालित किया जाता है और वह भी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई हैं. सिम की कीमत को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी हुई. बात इतनी बढ़ गई कि अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने ग्राहक के साथ मारपीट करने वाले दुकान के मालिक और उसके स्टाफ को हिरासत में ले लिया है. लेकिन यह घटना शहर में चर्चा का विषय बना गया है.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+