Dumka:मानवता शर्मसार! दिव्यांग किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Dumka:मानवता शर्मसार! दिव्यांग किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. महादलित समाज की दिव्यांग किशोरी के साथ 26 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया. किशोरी के चीखने पर उसके परिवार वाले और ग्रामीण एकत्रित हुए और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया. सूचना पुलिस को दी गयी, पुलिस घटना स्थल पर पहुचीं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना सोमवार शाम की है.

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला का रहने वाला है आरोपी

    जानकारी के अनुरूप यह घटना झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. सोमवार की शाम किशोरी अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, किशोरी दिव्यांग है जो ठीक से ना चल सकती, ना बोल सकती है और न ही सुन सकती है. गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र का सतीश हांसदा अपने एक रिश्तेदार के घर पीड़िता के गांव आया हुआ था. उसकी नजर किशोरी पर पड़ी. सुनसान देख सतीश उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के चीखने कीआवाज उसकी मां के कानों तक पहुंची. वह दौड़कर घटनास्थल पर पहुंची और शोर मचाकर अगल-बगल के ग्रामीणों भी एकत्रित किया. सभी ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस को सूचना दी गयी. रात में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी सतीश हांसदा को गिरफ्तार का शिकारीपाड़ा थाना ले आई. मंगलवार को इस मामले में एफआईआर किया गया. जिसका कांड संख्या 84/24 है. जिसमें धारा 65 (2) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. 

    पढें मामले पर थानाप्रभारी ने क्या कहा

    पूरे मामले पर शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी ने बताया कि युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और अपने रिश्तेदार के घर आया था.उसी गांव में पीड़िता का भी घर है. उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जबकि युवक को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news