दुमका(DUMKA): झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहा है. चुनाव को लेकर हर तरफ चाक चौबंद सुरक्षा का दावा किया जा रहा है. इसके बाबजूद दुमका में अपराधियों द्वारा चुनौती दी जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार को रानेश्वर थाना क्षेत्र के कदमा गांव में सीएसपी संचालक से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. तीन की संख्या में आए नकाबपोस अपराधियों ने बंदूक का भय दिखा कर 50 हजार रुपए की लूट कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है. अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास में जुटी है.
रिपोर्ट: पंचम झा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


