दुमका पेट्रोल कांड : भाजपा नेत्री प्रिया दत्ता सिंह ने फरार होने की अपवाह पर लागाया विराम, जानिए क्या है मामला


दुमका (DUMKA) : विगत 2 महीने में दुमका जिला में महिला अत्याचार के कई मामले सामने आए. कहीं युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया, तो कहीं दुष्कर्म के बाद शव पेड़ पर लटका दिया गया, तो कहीं डायन बिसाही के आरोप में गर्म सलाखों से दागा गया. इन घटनाओं के बीच जिले का चर्चा में रहा पेट्रोल कांड. पेट्रोल कांड पार्ट वन की घटना हुई और महज कुछ दिनों बाद ही उस घटना की पुनरावृत्ति हुई. दोनों ही घटना में जिले की दो बेटियों को जान गवानी पड़ी. इस घटना ने पूरे दुमका को झकझोर कर रख दिया. घटना के विरोध में आंदोलन हुआ और आंदोलन का नेतृत्व मुख्य रूप से भाजपा के द्वारा किया गया. जिसमें भाजपा महिला मोर्चा अग्रणी भूमिका में रही. जानिए जिला के इस बदहाली पर अग्रणी भूमिका का क्या कहना है.
हुई था मामला दर्ज
पेट्रोल कांड पार्ट टू में जान गंवाने वाली बेटी का शव जब दुमका पहुंचा तो लोगों ने शव के साथ दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग को नोनीहाट के पास जाम कर दिया. कड़ी मशक्कत के बाद रोड जाम समाप्त हुआ, लेकिन दूसरे दिन जरमुंडी अंचलाधिकारी द्वारा जरमुंडी थाना में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू झा और भाजपा नेत्री प्रिया दत्ता सिंह सहित 5 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया में यह खबर ट्रेंड कर रहा है. जिसमें भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू झा और भाजपा नेत्री प्रिया दत्ता सिंह को फरार बताया जा रहा है. कुछ दिन पूर्व द न्यूज़ पोस्ट ने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू झा से इस मुद्दे पर बात की और उसने अपनी बेबाक टिप्पणी दी.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+