दुकान बंद रख दुमका ने दी अंकिता को श्रद्धांजलि

    दुकान बंद रख दुमका ने दी अंकिता को श्रद्धांजलि

    दुमका (DUMKA):  सोमवार को दुमका शहर की तमाम दुकानें बंद रहीं. बंद का आह्वान न तो किसी संगठन की तरफ से किया गया था और न ही कोई प्रशासनिक आदेश जारी किया गया था. दरअसल पेट्रोल कांड की पीड़िता अंकिता सिंह की मौत के बाद उसे श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शहर के व्यवसायियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं. सभी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. कल जब तीज का त्योहार है तो आज खरीदारी करने काफी संख्या में लोग बाजार पहुंचते. दुकानदारों को मुनाफा होता लेकिन अपनी मुनाफा की परवाह किए बगैर व्यवसायी अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखकर पेट्रोल कांड की पीड़िता अंकिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. प्रतिष्ठान बंद रखने वालों में सभी धर्म और समुदाय के व्यवसाई शामिल है.

    अंकिता केस पर सीएम रेस

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताते हुए मामले की त्वरित जांच के आदेश दिया हैं. उन्होंने डीजीपी नीरज सिन्हा से पूरे मामले पर बात की और शाहरुख के साथ एक अन्य लड़के छोटू को पकड़कर जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास करने का निर्देश दिया है. वैसे दुमका पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में शाहरुख पूरे हेकड़ी में दिखा. अंकिता सिंह की मौत से दुमका समेत कई शहरों में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया है. दुमका में निषेधाज्ञा लगा दी गई थी. उसके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए भाजपा ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

    क्या है मामला

    दुमका की अंकिता सिंह की मौत हो गई तो पूरे प्रदेश में यह मामला आग की तरह फैलने लगा. सनकी शाहरुख ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया. शाहरुख उससे जबरन बात कर करीब आना चाहता था. अंकिता यह नहीं चाहती थी. लेकिन शाहरुख ने धमकी दी थी कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो उसे जान मार देगा. 23 अगस्त को सनकी शाहरुख ने सोए हुए अवस्था में खिड़की से पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दिया. इससे अंकिता सिंह लगभग 90% जल गई थी. पहले दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. उसके बाद उसे रिम्स लाया गया जहां उसकी शनिवार देर रात मौत हो गई. उसकी मौत से पूरे देश में प्रतिक्रिया आ रही है. वहीं पुलिस ने भी आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news