दुमका: साहिबगंज की पहाड़िया किशोरी का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया PJMCH, बेसरा सुरक्षित

    दुमका: साहिबगंज की पहाड़िया किशोरी का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया PJMCH, बेसरा सुरक्षित

    दुमका(DUMKA): साहेबगंज के बरहेट थाना की पुलिस कब्र से एक पहाड़िया किशोरी का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुचीं. पाकुड़ जिला के लब्दा मिशन स्कूल में पढ़ने वाली साहिबगंज के पतना प्रखंड के गुम्मा पहाड़ की रहने वाली पहाड़िया किशोरी मनीषा मालतो की मौत का कारण जानने के लिए कब्र से शव निकाल कर लाया गया. PJMCH में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. दंडाधिकारी सु्प्रिया एक्का की मौजूदगी में डॉ शक्ति प्रसाद गावस्कर ने शव का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर पर बेसरा को सुरक्षित रख दिया गया है. जल्द ही अस्पताल संबंधित थाना को इसे सुपुर्द कर देगी.

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बरहेट थाना के जमादार पवन कुमार परिजनों के साथ शव को साथ लेकर आए. कब्र में दफन होने की वजह से शव पूरी तरह से फूल गया था. उसे बाकायदा ताबूत में लाया गया. भाजयुमो के विमल मरांडी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर डटे रहे.

    क्या है मामला

     जमादार पवन ने बताया कि साहिबगंज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था. चिकित्सकों ने इसमें असमर्थता जताते हुए मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी. बताया कि मिशन स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राएं खाना खाने के बाद बीमार हो गई. तीनों को इलाज के बरहेट के प्रेम ज्योति सेंटर में भर्ती कराया गया. जिसमें 12 साल की मनीषा मालतो की मौत हो गई.मौत के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया.

    मौत का कारण जानने के लिए कराया जा रहा पोस्टमार्टम

     बता दें कि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और गोडडा सांसद डा. निशिकांत दुबे ने मौत को लेकर ट्वीट किया था. इसके बाद जांच शुरू हुई.किशोरी की मौत सर्पदंश से हुई या फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई, इसी का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

    मृतका के ममेरे भाई ने क्या कहा

    मृतका के ममेरे भाई योहन्ना पहाड़िया का कहना है कि उसे किसी तरह का शक नहीं है. बहन की मौत जहरीला खाना खाने की वजह से हुई है. पता नहीं क्यों पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया है.

    रिपोर्ट:पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news