दुमका : जमीन विवाद में एक की मौत, तीन गंभीर

    दुमका : जमीन विवाद में एक की मौत, तीन गंभीर

    दुमका (DUMKA) : रामगढ़ थाना क्षेत्र के डूमरजोड़ गांव में मंगलवार की शाम 14 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद छिड़ गया. इस दौरान दोनों पक्ष को लोगों के बीच जमकर मारपीट भई हुई.  मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और चार घायलों को रामगढ़ अस्पताल भेजा. जहां पर चिकित्सक ने झकसू सिराहा को मृत घोषित कर दिया. वही चंपा देवी और पति वकील सिरहा की गंभीर स्थिति को देखते हुए दुमका फूलों झानो अस्पताल भेज दिया गया. जहां घायल की इलाज जा रही है.

    तीन गिरफ्तार, फरार की खोज जारी

    इस मामले को लेकर मृतक झकसू सिरहा की पत्नी ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. आवेदन के अनुसार 16 लोगों को नामजद बनाया गया है. जिसमें से 3 लोगों को रामगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

    ऱिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी,जरमुंडी/दुमका 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news