Dumka News: वाहन जांच के दौरान बाइक सवार को रोका तो हवलदार को मारी टक्कर, दोनों घायल

    Dumka News: वाहन जांच के दौरान बाइक सवार को रोका तो हवलदार को मारी टक्कर, दोनों घायल

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के समीप मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान शिकारीपाड़ा के कौड़ीगढ़ के रहने वाले नकुल राय जांच और जुर्माना से बचने के प्रयास में ड्यूटी पर तैनात हवलदार बबलू मुर्मू को जोरदार ठोकर मार दिया. घटना में हवलदार बबलू मुर्मू का सिर फट गया, जबकि नकुल राय भी अपने वाहन को संभाल नहीं सका और और अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया. जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया. हवलदार बबलू मुर्मू और नकुल राय दोनों को तत्काल शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद नकुल राय को बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया कर दिया गया.

    रिपोर्ट-पंचम झा



    Related News