दुमका नाबालिग आदिवासी हत्याकांड : न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी अरमान, आदिवासी संगठनों ने सरकार को दी चेतावनी

    दुमका नाबालिग आदिवासी हत्याकांड : न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी अरमान, आदिवासी संगठनों ने सरकार को दी चेतावनी

    दुमका(DUMKA): विश्वविद्यालय ओपी अंतर्गत श्रीअमडा गांव के समीप पेड़ से लटकता एक आदिवासी नाबालिग युवती का शव 2 सितंबर को बरामद हुआ था. इस घटना के आरोपी अरमान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आज यानी रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

    आदिवासी संगठनों ने सीएम का पुतला फूंका   

    इस घटना से लोगों में एक बार फिर उबाल आ गया है. लगातार हो रही घटनाओं के विरोध में छात्र समन्वय समिति के साथ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने एसपी कॉलेज के समीप सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सिदो कान्हू चौक से कैंडल मार्च निकाला गया. संगठनों द्वारा घटना की घोर निंदा करते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ की मुआवजा देने की मांग की. साथ ही आश्रित को नौकरी और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी भी दिया है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा.

    ये भी देखें:

    नाबालिग आदिवासी युवती के साथ दरिंदगी मामले को लेकर सरकार पर भड़के सांसद सुनील सोरेन, जनिए क्या कहा

    क्या था पूरा मामला

    दुमका जिला के विश्वविद्यालय ओपी के श्रीअमडा गांव के समीप पुलिस ने पेड़ से लटकता एक नाबालिग आदिवासी युवती का शव 2 सितंबर को बरामद किया था. शव की पहचान 3 सितंबर को रानीश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली के तौर पर हुई. पुलिस ने कार्यवाई करते हुए हत्या के आरोपी अरमान अंसारी को शनिवार को गिरफ्तार में लिया, जिसे आज यानी रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news