दुमका : नगर परिषद उपाध्यक्ष पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संवेदक विनोद लाल के आवास पर आईटी का छापा

    दुमका (DUMKA) : झारखंड में शुक्रवार को कई राजनेता और कारोबारियों के यहां आईटी और ईडी की रेड पड़ी. आईटी विभाग झारखंड की उप राजधानी दुमका में भी अपनी दबिश बनाते हुए नजर आई. दुमका एसपी आवास के सामने नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद लाल के आवास में आईटी ने छापेमारी की. रेज के दौरान यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. किसी को भी विनोद लाल आवास के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी.

    कई कागजातों को खंगाला गया

    अनुमान लगा जा रहा है कि आईटी की टीम ने विनोद लाल के आवास पर कई कागजातों को खंगाला. जिसका परिणाम तो समय के साथ ही पता चलेगा. बता दें कि विनोद लाल दुमका नगर परिषद के उपाध्यक्ष के साथ-साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बड़े संवेदक के रूप में जाने जाते हैं.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका



    Related News