दुमका कांड: बाल संरक्षण आयोग ने डीसी और एसपी को भेजा नोटिस, जानिए क्या है आदेश 

    दुमका कांड: बाल संरक्षण आयोग ने डीसी और एसपी को भेजा नोटिस, जानिए क्या है आदेश 

    दुमका (DUMKA): झारखंड की उप राजधानी दुमका में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है. लेकिन इसके बाद भी जुर्म के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे. ऐसे में अब राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने दुमका के डीसी और एसपी को नोटिस भेजा है. नोटिस में इन दोनों से दुमका में अरमान अंसारी नाम के व्यक्ति ने जो नाबालिग आदिवासी के साथ दुष्कर्म करके उसको पेड़ पर लटकाने की घटना को अंजाम दिया है, इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है. साथ ही इन्हें आदेश दिया गया है कि जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी और आदिवासी बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के साथ होने वाली बैठक में यह भी उपस्थित रहेंगे.

    आयोग अध्यक्ष पहुंचेंगे दुमका

    5 सितंबर को आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो दुमका पहुंच रहे हैं. जिसके बाद यह बैठक  होगी. वहीं अध्यक्ष अंकिता और नाबालिक पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news