दुमका: पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी की हत्या, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

    दुमका: पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी की हत्या, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिरुवाडीह गांव में लखन मंडल नामक एक व्यक्ति ने अपनी 62 वर्षीय पत्नी सादेश्वरी देवी को कुदाल से काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद लखन मंडल घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया.  जानकारी मिलने के बाद पुलिस स्थल पर पहुचीं और क्षत विक्षत अवस्था में कमरे से शव को बरामद किया. मृतका के पुत्र मानव कुमार मंडल ने पुलिस को बताया कि मां और पिताजी यहां एक छोटा सा ढाबा चलाते थे. हम लोग थोड़ी दूर पर दूसरे घर में रहते थे. अक्सर मां और पिताजी के बीच छोटी छोटी बातों पर विवाद होते रहता था. अक्सर वे मां पर हाथ चला देते या फिर अपना सर पटकने लगते. सूत्रों की माने तो लखन मंडल को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. उसपर हमेशा कड़ी निगरानी करता था. अगर किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर लेती तो वह आग बबूला हो जाता. घटना की जानकारी पाकर एसडीपीओ विजय कुमार महतो, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि पति के द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी पति लखन मंडल फरार है जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. 

    रिपोर्ट: पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news