दुमका: ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान दो लोगों की मौत

    दुमका: ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान दो लोगों की मौत

    दुमका(DUMKA):दुमका जिला के मुफ़स्सिल थाना के बाबूपुर गांव के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर हो गयी.जिसमे बाइक चालक और सवार दोनों की मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार नोनीहाट के जामजोरी निवासी मुकेश मांझी और अशोक मांझी शनिवार को बाइक से दुमका आए थे.लौटने के क्रम में बाबूपुर के समीप बाइक और ट्रक में टक्कर हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.

    ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर

     सूचना मिलते ही मुफ़स्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान डॉक्टर ने मुकेश मांझी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अशोक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.धनबाद में अशोक की भी मौत हो गयी.

    घायल दो लोगों की ईलाज के दौरान मौत

    वहीं धनबाद में ही अशोक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मुकेश के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया. घटना के बाद कल रात स्थानीय लोगों ने दुमका देवघर मार्ग को जाम कर दिया था. जाम हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news