H3N2 वायरस से निपटने के लिए अलर्ट मोड में दुमका स्वास्थ्य विभाग, फूलो झानो अस्पताल में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित 

    H3N2 वायरस से निपटने के लिए अलर्ट मोड में दुमका स्वास्थ्य विभाग, फूलो झानो अस्पताल में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित 

    दुमका(DUMKA): देश में H3N2 वायरस से संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है. झारखंड में भी वायरस ने दस्तक दे दिया है. जमशेदपुर में इससे संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि होने के बाद पूरे राज्य में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है. दुमका में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा इससे निपटने की पूरी तैयारी की गई है. वैसे तो दुमका में अभी तक ऐसा कोई मरीज नहीं मिला है. इसके बाबजूद एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है. फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज और उनके परिजन को बगैर मास्क के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. इस बाबत पीजेएमसीएच के अधीक्षक डॉ ए पूर्ति द्वारा आदेश भी जारी किया गया है.

    गैर मास्क के अस्पताल में प्रवेश की अनुमति नहीं : अधीक्षक डॉ ए पूर्ति

    मीडिया से बात करते हुए अधीक्षक डॉ ए पूर्ति ने कहा कि फिलहाल दुमका में कोई मरीज नहीं मिला है. लेकिन जमशेदपुर में एक मरीज की मौत और देवघर सहित राज्य में 4 मरीज मिलने के बाद एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है. बगैर मास्क के अस्पताल में प्रवेश की अनुमति नहीं है. उन्होंने आम लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने, मास्क लगाने और अपने हाथों को सेनिटाइज करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि परहेज ही इससे बचाव का एक मात्र उपाय है. उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है. कोविड 19 वार्ड को फिर से तैयार किया गया है जहां 30 बेड है. अगर कोई मरीज मिलता भी है तो उसे आईसोलेट किया जाएगा. जिले में पर्याप्त मात्रा में दवाई है. लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. 

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news