दुमका : वन विभाग की कार्रवाई, अवैध कोयला लदा पिकअप वाहन जब्त 

    दुमका : वन विभाग की कार्रवाई, अवैध कोयला लदा पिकअप वाहन जब्त
    दुमका जिला के वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोयला लोड एक पिक अप वैन को जब्त किया. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा और लुटियापहाड़ से अवैध कोयला उत्खनन की बात कही जा रही है. बादल पाड़ा, लुटियापहाड़ वन क्षेत्र से जब्त किया है.

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोयला लोड एक पिक अप वैन को जब्त किया. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा और लुटियापहाड़ से अवैध कोयला उत्खनन की बात कही जा रही है. बादल पाड़ा, लुटियापहाड़ वन क्षेत्र से जब्त किया है. जब्त कोयला लदे पिकअप वाहन को शिकारीपाड़ा वन विभाग कार्यालय में  रखा गया है. वहीं मौके से चालक फरार होने में कामयाब रहा. वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई के में जुट गई है. बता दें कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला का कारोबार पूर्व से चलते आ रहा है. बीच में जिला प्रशासन की दबिश के कारण अवैध धंधों पर लगाम लगा था लेकिन धीरे-धीरे अवैध कोयला का उत्खनन फिर से शुरू हो गया है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news