दुमका: ऑटो और बाइक की टक्कर में चार महिला समेत पांच घायल, पीजेएमसीएच में भर्ती

    दुमका: ऑटो और बाइक की टक्कर में चार महिला समेत पांच घायल, पीजेएमसीएच में भर्ती

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के बैसा गांव के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक और ऑटो की टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद ऑटो के पलट जाने से उस पर सवार चार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी होने के बाद भी चालक बाइक लेकर भाग निकला. 

    बाइक सवार फरार 

    जानकारी के अनुसार तरबंधा गांव की चार महिला मैनी देवी, सावित्री देवी, शंकरिया देवी, कुशमनी देवी व दिलीप दास पूजा करने के लिए ऑटो से थानपुर गांव गए थे. दोपहर को सभी लोग पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे. वैसा गांव के समीप अचानक सामने से आता बाइक सवार टकरा गया. टक्कर के बाद ऑटो पलट गई और बाइक चालक बाइक लेकर भाग निकला. आसपास गांव के लोगों ने किसी तरह से सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को खबर की. वाहन की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. दिलीप ने बताया कि चालक अपने हिसाब से ठीक चल रहा था, लेकिन बाइक सवार अचानक सामने आ गए. बचाने के प्रयास में ऑटो पलट गई. 

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news