दुमका : मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक घायल 

    दुमका : मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक घायल 

    दुमका(DUMKA): दुमका नगर थाना के बागानपाडा मुहल्ला में गली के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट की इस घटना में जितेंद्र सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गए. घायल अवस्था में नगर थाना पहुँच कर लिखित शिकायत की. नगर थाना की पुलिस जितेंद्र को इलाज कराने फूलो झानो अस्पताल पहुचीं, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार बागानपाडा में एक गली को मनोज पांडेय अपने कब्जे में लेकर घेरने की तैयारी कर रहा था. जितेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया. जितेंद्र का कहना है कि गली घेरने से उसका रास्ता बाधित हो जाएगा. इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि देखते ही देखते पथरावबाजी शुरू हो गया. जिसमें पत्थर जितेंद्र को लग गयी. जिससे उसका सर फट गया. घायल अवस्था में  वह किसी तरह थाना पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत की. मारने का आरोप मनोज पांडेय, अनुज पांडेय, विभाष पांडेय और टिंकू पांडेय पर है. नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news