दुमका : फाइनेंस कर्मी से लूट मामले का उद्भेदन, एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    दुमका : फाइनेंस कर्मी से लूट मामले का उद्भेदन, एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दामोडीह डंगाल के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा के निर्देश पर जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. छापेमारी टीम और तकनीकी शाखा की मदद से विकास राज हेंब्रम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के क्रम में उसने अपने अपराध को स्वीकार लिया और कांड में शामिल अन्य लोगों का भी नाम बताया है. कांड में शामिल और अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना में शामिल वादी का टैब, घटना में प्रयोग पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है. इसकी जानकारी एसडीपीओ शिवेंद्र ने रामगढ़ थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अपराधी को जेल भेज दिया गया. इस कांड के उद्भेदन में जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र, सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार, थाना प्रभारी रामगढ़ अरविंद कुमार राय, सब इस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह शामिल थे. 

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news