दुमका(DUMKA): आज महाशिवरात्री का त्यौहार है. इसको लेकर दुमका के विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही श्रद्धालु बाबा पर जलार्पण करने कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. शिवरात्री को लेकर श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो इसके पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
शाम में शिव बारात निकलेगी. शिव बारात की झांकियां आकर्षण का केंद्र माना जाता है जिसे देखने काफी संख्या में लोग बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं. वैसे तो प्रत्येक वर्ष हाथी पर बाबा के प्रतीक स्वरूप त्रिशूल रख कर शिव बारात नगर भ्रमण के लिए निकलती थी, लेकिन इस वर्ष हाथी की व्यवस्था नहीं हुई है. इसके बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

