दुमका में सोहराय महापर्व की धूम, भव्य कार्यक्रम का आयोजन, 6 जिलों के ग्राम प्रधान ने लिया हिस्सा

    दुमका में सोहराय महापर्व की धूम, भव्य कार्यक्रम का आयोजन, 6 जिलों के ग्राम प्रधान ने लिया हिस्सा

    दुमका (DUMKA) : दुमका के आउटडोर स्टेडियम में ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय सोहराय महापर्व मनाया गया. कार्यक्रम में प्रमंडल के सभी 6 जिलों के ग्राम प्रधान शरीक हुए. संथाल आदिवासी के सांस्कृतिक परंपरा, रीति रिवाज के अनुसार सोहराय पर्व की पूजा अर्चना नाइकी बाबा सोनेलाल हेंब्रम द्वारा गौड़ टांडी में 5 मुर्गियों की बली देकर सोहराय मनाया गया. नाइकी सोनेलाल हेंब्रम द्वारा संताल परगना प्रमंडल के आदिवासी समाज हेतु सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना किया गया. इसके साथ ही संथाल परगना के विभिन्न गांव में 9 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक सोहराय पर्व मनाया जाएगा.

    मौके पर मौजूद लोग

    सोहराय में संताल समाज के इष्टदेव मरांग बुरु जाहेर इरा, गोसाईं ऐरा, मोड़ेकू  तुरूयकू नाम से महापर्व सोहराय की आराधना की गई. आज  के प्रमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम में नाइकी बाबा सोनेलाल हेंब्रम, भीम सौरेन, सुभाष बेसरा, वीरेंद्र सौरेन, रूसोराम बास्की, भीम प्रसाद मंडल, मुकेश मिश्रा, श्रीपति मंडल, छवि नाथ मंडल, कृष्णा चन्द्र घोष, नरायण वैध, रानी किस्कू, मीरू हांसदा, देवी हांसदा, नुनी हैम्ब्रम आदि उपस्थित थे.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news