दुमका: अवैध संबंध में युवक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या, परिजन आरोपी के गिरफ़्तारी की कर रहे मांग

    दुमका: अवैध संबंध में युवक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या, परिजन आरोपी के गिरफ़्तारी की कर रहे मांग

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के कैराबनी गांव के समीप सूखा पोखर में एक युवक का शव मिलने से इलाके सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार युवक की गला रेत कर हत्या की गयी है. मृतक की पहचान कारीकादर निवासी चंदन विश्वास के रूप में हुई है. चंदन विश्वास कैराबनी गांव में किराना दुकान चलाता था. युवक मंगलवार को अपने घर से दुकान के लिए साईकल से निकला था, जहां देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. जिसके अगले दिन परिजनों को शव कैराबनी गांव के समीप होने की सूचना मिली. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को कब्जे में लिया जिसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. वहीं परिजनों ने लिखित शिकायत कर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    अवैध संबंध में हत्या की आशंका

    जानकारी के अनुसार शादी शुदा महिला से अवैध संबंध में हत्या की आशंका जताई जा रही है. दरअसल युवक अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर कैराबनी गांव में किराना दुकान चलाता था. जहां उसकी एक महिला के साथ अवैध संबंध की बात कही जा रही है. बताया जा रहा कि परिजन को भी इस अवैध संबंध की जानकारी थी.  

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news