Dumka Breaking : बंगाल से घूमने आये पर्यटकों पर पलटा मक्का लोड ट्रेलर, एक महिला की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

    Dumka Breaking : बंगाल से घूमने आये पर्यटकों पर पलटा मक्का लोड ट्रेलर, एक महिला की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

    दुमका (DUMKA) : बड़ी खबर झारखंड की उप राजधानी दुमका से आ रही है. जहां मसानजोर डैम के समीप मक्का लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पर्यटकों पर पलट गया. इस घटना में एक महिला पर्यटक की मौत की बात बताई जा रही है. वहीं आधा दर्जन से ज्यादा पर्यटकों के घायल होने की भी सूचना है.

    मौके पर मची अफरा-तफरी

    घटना के बाद स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से मक्का के नीचे दबे पर्यटकों को बाहर निकला गया और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रानीश्वर भेजा गया है. घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है. बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जो मसानजोर डैम घूमने आए थे. पार्किंग में बस खड़ी कर सभी पर्यटक मसानजोर डैम की तरफ पैदल बढ़ रहे थे, इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही मक्का लोड ट्रेलर पर्यटकों के ऊपर ही पलट गई.



    Related News