दुमका : भाजपाइयों ने किया हेमंत सोरेन का पुतला दहन, कहा- हम लाठी डंडे से डरने वाले नहीं तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकेंगे

    दुमका : भाजपाइयों ने किया हेमंत सोरेन का पुतला दहन, कहा- हम लाठी डंडे से डरने वाले नहीं तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकेंगे

    दुमका (DUMKA): राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को रांची में युवा आक्रोश रैली के बाद शनिवार को दुमका जिला मुख्यालय सहित प्रखंड स्तर पर थाना के सामने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.

    सरकार को देना होगा अपने कार्यकाल का हिसाब

    मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपना चुनावी वादा याद करने के लिए पूरे राज्य से भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे थे. जहां राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गई, आंसू गैस के गोले दागे गए. पूरे क्षेत्र में कटीली तारों से बैरिकेड की गया. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लाठी, डंडे से डरने वाले नहीं हैं. सरकार को अपने कार्यकाल का हिसाब देना होगा. अन्यथा आने वाले समय में जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी. सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ पुतला दहन किया गया है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news