दुमका: बजरंग दल  ने निकाली शौर्य जागरण रथ यात्रा, कई सनातन धर्मावलंबी हुए एकत्रित

    दुमका: बजरंग दल  ने निकाली शौर्य जागरण रथ यात्रा, कई सनातन धर्मावलंबी हुए एकत्रित

    दुमका (DUMKA) : देशभर में बजरंग बल द्वारा सनातनी हिंदुओं को जागरूक करने के लिए शौर्य जागरण रथ यात्रा निकाली जाती है. इसी कड़ी में दुमका शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से शौर्य जागरण रथ को पाकुड़ के लिए रवाना किया गया है. जहां विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में काफी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर एकत्रित हुए.

    कमेटी द्वारा रथ का भव्य स्वागत

    वैदिक मंत्रोचार के साथ रथ पर सवार भगवान राम की प्रतिमा का पूजा पाठ किया गया। उसके बाद राथ को नगर भ्रमण के लिए निकल गया। शहर में स्थापित महापुरुषों की जितनी भी प्रतिमाएं हैं उस पर माल्यार्पण के पश्चात यह रथ काठीकुंड, गोपीकंदर, खरौनी होते हुए पाकुड़ जिला में प्रवेश करेगी. जगह-जगह प्रखंड कमेटी द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया जाएगा.

    4 जिलों से निकाली गई रथ यात्रा

    ज्ञात होगी कि श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व देश के कई हिस्सों से एक साथ शुक्रवार को शौर्य जागरण रथ को रवाना किया गया है. झारखंड के 4 जिलों से भी रथ यात्रा निकाली गई.  सभी चारो रथ 8 अक्टूबर 2023 को रांची के प्रभात तारा मैदान पहुचेगी और रथ यात्रा का समारोह पूर्वक समापन किया जाएगा. इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का सम्पूर्ण प्रयास किया गया है.

    रिपोर्ट: पंचम झा 



    Related News