अच्छी खबर : दुमका के तीरंदाज ने जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल  

    अच्छी खबर : दुमका के तीरंदाज ने जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल  

    दुमका(DUMKA): 3 से 12 नवंबर तक गोवा के पणजी में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड टीम से खेलते हुए दुमका के तीरंदाज ने 360 अंक में 335 अंक प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया. इनके प्रशिक्षक सुमित मिश्रा ने बताया कि अहमदाबाद में आयोजित नेशनल गेम्स में भी इसने प्रतिनिधित्व किया था. झारखंड तींरदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष ई. कृष्ण नंदन सिंह ने बताया कि झारखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर कांस्य पदक जीता.

    जनजातीय गौरव दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

    झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को दुमका जिला तीरंदाजी संघ इन्हें तथा दीपावली के दिन प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत दो महिला तीरंदाज बसंती बिरुवा तथा दीप्ति बोदरा को सीमा सुरक्षा बल में नियुक्ति के फलस्वरूप जनजातीय गौरव दिवस में सम्मानित किया जाएगा. संघ के अध्यक्ष मिक्की झा, उपाध्यक्ष डाक्टर तुषार ज्योति, सचिव अमरेंद्र सिंह मुन्ना ने मोहित की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें और सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news