दुमका : आठ सप्ताह की कड़ी ट्रैनिंग के बाद 65 सहायक अवर निरीक्षकों की हुई पदोन्नति, प्रशस्ति पत्र देकर किए गए सम्मानित 

    दुमका : आठ सप्ताह की कड़ी ट्रैनिंग के बाद 65 सहायक अवर निरीक्षकों की हुई पदोन्नति, प्रशस्ति पत्र देकर किए गए सम्मानित 

    दुमका (DUMKA) : दुमका के पुलिस लाइन मैदान में पारन पैरेड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संथाल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल शरीक हुए. सहायक अवर निरीक्षक से अवर निरीक्षक में पदोन्नति के लिए 8 सप्ताह का प्रशिक्षण लेने के बाद 65 सहायक अवर निरीक्षकों ने डीआईजी के समक्ष पासिंग आउट परेड प्रस्तुत किया.

    पदोन्नति के लिए प्रशिक्षण जरूरी

    जानकारी देते हुए डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा की पदोन्नति के लिए यह प्रशिक्षण जरूरी होता है. 8 सप्ताह के प्रशिक्षण में 6 सप्ताह का प्रशिक्षण दुमका में दिया गया जबकि 2 सप्ताह का तकनीकी प्रशिक्षण मुसाबनी में दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान इंडोर और आउटडोर के साथ-साथ मेंटल,फिजिकल ट्रेनिंग भी दी गई. साथ ही बताया गया कि किसी भी कांड का अनुसंधान किस तरह बारीकी से करना है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बेहतर करने वाले प्रशिक्षक से लेकर प्रसाक्षणार्थी तक को नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया. 

    आकर्षण का केंद्र

    बुधवार को हुए कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा बैंड की प्रस्तुति. दरअसल पूरे समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जरमुंडी की छात्राओं ने बैंड पर प्रस्तुति दी. आकर्षक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा की इन छात्राओं की प्रस्तुति से खुश होकर 12,500 का नकद पुरस्कार दिया गया.

    बेहतर अनुसंधान की उम्मीद

    अब जबकि प्रशिक्षण समाप्त हो गया है तो उम्मीद की जानी चाहिए कि दुमका पुलिस द्वारा किसी भी कांड का अनुसंधान बेहतर तरीके से किया जाएगा ताकि आरोपी को सख्त सजा मिल सके. इस सब के बीच पुरुष प्रधान समाज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा बैंड की प्रस्तुति वाकई लाजवाब रहा.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news