दुमका: चलती ऑटो से गिर कर एक सहिया की मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

    दुमका: चलती ऑटो से गिर कर एक सहिया की मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के गोपीकंदर थाना क्षेत्र के आमडीहा गांव के समीप चलती ऑटो से गिर कर एक सहिया की मौत हो गई. मृतिका का नाम रास मुनि हांसदा है, जो गोपीकंदर थाना क्षेत्र के सरकी गांव की रहने वाली थी. रासमणि आज काठीकुंड प्रखंड के भंडारों में आयोजित सहिया के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने घर से निकली थी. ऑटो से वह भंडारों जा रही थी इसी क्रम में आमडीहा गांव के समीप चलती ऑटो से गिर गई. आनन-फानन में उसे दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news