दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 111 छात्रों को मिला गोल्ड मेडल

    दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 111 छात्रों को मिला गोल्ड मेडल

    दुमका (DUMKA) : दुमका के कन्वेंशन सेंटर में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हो गया है. समारोह में सभी टॉपर को गोल्ड मेडल और पीएचडी डिग्री धारक को मेडल के साथ प्रमाण पत्र दिया गया. राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों सभी संकाय के टॉपर को गोल्ड मेडल और पीएचडी डिग्री धारक को मेडल के साथ प्रमाण पत्र दिया गया. विश्वविद्यालय के 111 छात्रों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया. जिसमें स्नातक और स्नाकोत्तर के 55 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया और 56 पीएचडी धरकों को प्रमाण पत्र दिया गया. 

    राज्यपाल ने कही ये बात

    इस समारोह के दौरान अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि पढ़ाई और कुछ सीखने की कोई उम्र नहीं होती. आप इसे अपनी पढ़ाई का अंत ना समझें. बेहतर भविष्य के लिए इसे शुरुवात मानकर अपनी मेहनत जारी रखें. वहीं राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर छात्र काफी खुश नजर आ रहे हैं.

    रिपोर्ट: पंचम झा 

     



    Related News