दुमका : जमीन विवाद हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से फरार चल रहे थे कातिल 

    दुमका : जमीन विवाद हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से फरार चल रहे थे कातिल

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के जामा थाना पुलिस ने हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें एक महिला भी शामिल है. सभी की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के अंडाल थाना के नार्थ जामबाद से हुई है. गिरफ्तारी के बाद तीनों को दुमका कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल भेजे गए आरोपी का नाम मुश्ताक  शेख, कलीम शेख एवं रफेजा बीबी है. मुख्य आरोपी अकबर शेख अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है.
     
    जानिए क्या था पूरा मामला 

    ज्ञात हो कि 22 अक्टूबर को जामा थाना के लोधना गांव में जमीन विवाद को लेकर फरीद शेख एवं उसके बहनोई अकबर शेख ने फारुख के घर जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए तीन गोली मारकर फरार हो गये थे. जिसमें से एक मुख्य आरोपी फरीद को उसी दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.  गोली कांड में घायल फारुख को इलाज के लिये दुमका ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी थी.



    Related News