DUMKA : 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, मृत समझ कर कुए में फेंका, गिरफ्तार हुआ आरोपी

    DUMKA : 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, मृत समझ कर कुए में फेंका, गिरफ्तार हुआ आरोपी

    दुमका (DUMKA): हमारे समाज में इंसान के भेष में भेड़िया आज भी विद्यमान है, जिसे न तो समाज का डर है और ना ही कानून का ख़ौफ़. तभी तो समय-समय पर इस तरह के भेड़िए ऐसी घटना को अंजाम देते हैं. जिसे सुन कर किसी भी सभ्य समाज का सिर शर्म से झुक जाए.

    11 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म

    दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में 11 वर्ष की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई. दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने मासूम को मृत समझ कर एक सूखा कुंआ में फेंक दिया. किसी तरह बच्ची कुंआ से निकल कर घर पहुचीं और आप बीती परिजनों को सुनाई. घटना 19 जुलाई की रात की है. 20 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है.

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा मिले पुलिस का यह प्रयास है. उन्होंने कहा कि बच्ची के न्याय के लिए जल्द से जल्द मजबूत डायरी साक्ष्य के आधार पर बनाकर आरोपी को सजा दिलाने का काम पुलिस करेगी.

    बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर

    इस मामले पर सीडब्लूसी की टीम ने स्वतः संज्ञान लिया है. फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत बच्ची को देखने और मिल रही सुविधा का जायजा लेने सीडब्ल्यूसी की टीम सदस्य राजकुमार उपाध्याय के साथ अस्पताल पहुंची. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा लगातार बच्ची पर ध्यान रखा जा रहा है. सीडब्ल्यूसी सदस्य ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई. बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर है और उसका इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि CWC द्वारा बच्ची के लिए एक सपोर्ट पर्सन नियुक्त किया गया है. साथ ही राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि ऐसे घृणित कार्य करने वालों को कठोर सजा मिले ताकि भविष्य में कोई इस तरह का कार्य करने के पहले सौ बार सोचे.

    रिपोर्ट. पंचम झा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news