तेज आंधी-तूफान का कहर, विद्युत आपूर्ति अचानक बाधित होने से मधुपुर में 25 मिनट तक रुकी रही टाटा-आरा एक्सप्रेस ट्रेन

    तेज आंधी-तूफान का कहर, विद्युत आपूर्ति अचानक बाधित होने से मधुपुर में 25 मिनट तक रुकी रही टाटा-आरा एक्सप्रेस ट्रेन

    देवघर (DEOGHAR):  झारखंड के देवघर में गुरुवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को अस्त व्यस्त तो कर ही दिया साथ-साथ रेल यातायात को भी प्रभावित किया. इतनी तेज आंधी आई की पटना हावड़ा मुख्य रेल लाइन अंतर्गत शंकरपुर से मथुरापुर स्टेशन के बीच ओवरहेड बिजली तारों पर इसका असर देखने को मिला. आंधी से रेलवे को आपूर्ति होने वाली बिजली का तार टूट गया जिससे इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का परिचालन ठप हो गया. जिस समय आंधी हो रही थी उसी समय रेल ट्रैक पर टाटा से आरा जाने वाली ट्रेन पटरी पर दौड़ रही थी. आंधी से अचानक ओवरहेड विद्युत तार टूट गया जिससे यह ट्रेन वही रुक गयी. इस तकनीकी बाधा के कारण टाटा से आरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को मधुपुर स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक रोकना पड़ा. रेलवे द्वारा इसे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए ट्रेन को रोकने का निर्णय लिया और उसे मधुपुर स्टेशन पर रोके रखा. स्थानीय रेलवे अधिकारी द्वारा इसकी सूचना आसनसोल रेल मंडल के संबंधित अधिकारियों को दिया गया. रेल मंडल प्रबंधक ने तुरंत तत्काल नियंत्रण पाने के लिए रेलवे की तकनीकी टीम को सक्रिय किया जिसके कारण विद्युत आपूर्ति को बहाल किया गया. जैसे ही शंकरपुर शंकरपुर स्टेशन से लाइन सिग्नल प्राप्त हुआ और विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तब ट्रेन को सावधानीपूर्वक रवाना किया गया. हालाँकि यात्रियों को थोड़ी देर के लिए असुविधा हुई, लेकिन रेलवे प्रशासन ने पूरे संयम और सतर्कता के साथ स्थिति को संभालते हुए ट्रेन संचालन को जल्द ही सामान्य कर दिया.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news