अंनत ओझा के प्रयास से साहिबगंज को मिली कई ट्रेनों की सौगात, साहिबगंज वासियों में खुशी की लहर, पढ़ें लोगों ने क्या लिया संकल्प

    अंनत ओझा के प्रयास से साहिबगंज को मिली कई ट्रेनों की सौगात, साहिबगंज वासियों में खुशी की लहर, पढ़ें लोगों ने क्या लिया संकल्प

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज के राजमहल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय बीजेपी विधायक अंनत ओझा ने साहिबगंज वासियों को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात दी है.जहां राजमहल से तीनपहाड़ के बीच चलने वाली टीआर पैसेंजर ट्रेन का मुरलीहाल्ट रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

    अंनत ओझा के प्रयास से दूर हुई लोगों की परेशानी

    आपको बताये कि कोरोना काल में रेल मंत्रालय ने मुरलीहाल्ट रेलवे स्टेशन टीआर पैसिंजर ट्रैन का ठहराव बंद कर दिया था,जिस वजह से राजमहल और उसके आसपास में रहने वाले लोगों को यात्रा करने में परेशानी हो रही थी,जिसके बाद विधायक अनंत ओझा की पहल से 10 अक्टूबर को साहिबगंज जिले में राजधानी एक्सप्रेस की ठहराव के साथ ही साहिबगंज से हावड़ा इंटरसीटी ट्रेन की शुरुआत हुई.

    पढ़ें लोगों ने क्या लिया संकल्प

    वहीं इसके बाद अब मुरलीहाल्ट रेलवे स्टेशन में ट्रेन का ठहराव का सिग्नल मिलने से साहिबगंज के लोग खुश है और 2024 में पुनः राजमहल सीट से अनंत ओझा को तीसरी बार विधायक बनाने का संकल्प लिया है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर



    Related News