दौलत की ऐसी हवस की छोटे भाई ने पिता समान भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से काट कर उतार दिया मौत के घाट, पढ़े सनसनीखेज वारदात

    दौलत की ऐसी हवस की छोटे भाई ने पिता समान भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से काट कर उतार दिया मौत के घाट, पढ़े सनसनीखेज वारदात

    लोहरदगा(LOHARDAGA): पिता के बाद बड़ा भाई अपने परिवार को साथ लेकर चलता है. किसी भी हाल में भाई अपने छोटे भाई के साथ साया बन कर खड़ा रहता है.लेकिन हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए है जिसने भाई के रिश्ते के तार तार हो गए. कभी बड़ा भाई सपने में भी नहीं सोचा होगा की जिसे बड़े ही प्यार से दुलार प्यार करते थे वही उसकी मौत का कारण बन जाएगा.कुछ ऐसा ही लोहरदगा थाना क्षेत्र में देखने को मिला है. ख्वास खिजरी गाँव में संपत्ति की लड़ाई में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की हत्या कुल्हाड़ी से काट कर कर दिया.

    लोहरदगा थाना क्षेत्र के ख्वास खिजरी में जमीन विवाद में बड़े भाई की छोटे भाई ने हत्या कर दी.  इतना ही नहीं छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्नी यानि अपनी भाभी को भी मौत के घाट उतार दिया. हैरान करने वाला यह मामला भंडरा प्रखंड के पंचायत पंचायत के ख्वास खिजरी के तेतरचुवा गांव का है. जहां 48 वर्षीय सुकरा उरांव और 46 वर्षीय उनकी पत्नी गायत्री उरांव की रविवार को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई.

    बताया जा रहा है कि सुकरा उरांव का अपने सगे छोटे भाई जीतू उरांव से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. इसको लेकर पहले भी कई बार भाइयों में मारपीट की नौबत आई थी. रविवार को भी भाईयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई जीतू उरांव ने बड़े भाई सुकरा उरांव और भाभी गायत्री उरांव पर कुल्हाड़ी से सर पर हमला कर दिया जिसके बाद मौके पर ही बड़े भाई व भाभी की मौत हो गई.

    घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं भाई और भाभी की हत्यारे भाई जीतू उरांव को भंडरा त्याना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है. एक साथ दो लोगों की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news