पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनें के परिचालन में होगा बदलाव, जानिए कौन सी ट्रैन कैसे चलेगी


धनबाद(DHANBAD): धनबाद मंडल के बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशनों के बीच 22 अक्टूबर को 08.00 बजे से 14.00 बजे तक अप लाइन पर आधारभूत संरचना के उन्नयन के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस कारण ब्लॉक के दिन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें - 22.10.22 को आसनसोल से खुलने वाली गाड़ी सं. 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस आसनसोल से 90 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी , 22.10.22 को हटिया से खुलने वाली गाड़ी सं. 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस हटिया से 02 घंटे पुनर्निधारित समय से खुलेगी. नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें - 21.10.22 को पुरी से खुलने वाली गाड़ी सं. 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस पूर्व तटीय रेलवे एवं दक्षिण पूर्व रेलवे में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है.
4+