पलामू (PALAMU): हुसैनाबाद के बख्शी उच्च विद्यालय के पास से हुसैनाबाद पुलिस ने हिरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक शक्ति पटेल और सरबाज आलम उर्फ मिस्टर सिदिकी हुसैनाबाद शहर के ही निवासी हैं. उन्होंने हिरोइन की आपूर्ति करने वाले तीन लोगों का नाम बताया है. जिसमें शहर के ही निखिल सिंह, सद्दाम और खुशबू खातून शामिल हैं. ड्रग आपूर्ति करने वाले तीन अन्य युवकों का नाम पता चलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है.
यह भी पढ़ें:
जिला परिषद प्रत्याशी विक्रम रजक की हत्या के आठवें दिन चार आरोपी गिरफ्तार, जानिये कत्ल की वजह
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
मामले के इस सम्बंध में एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि थाना प्रभारी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बख्शी हाई स्कूल के पास छापामारी करने से हिरोइन पकड़ी जा सकती है. थाना प्रभारी अजय कुमार ने उन्हें सूचना दी. टीम गठित कर स्कूल के समीप पहुंचे. पुलिस को देख दो युवकों ने भागने का प्रयास किया. मगर पुलिस बल ने उन्हें दबोच लिया. पकड़े जाने पर उनकी तलाशी ली गई. शक्ति पटेल के पास से सादे कागज में लपेटा हुआ 9 पुड़िया और सरबाज़ आलम उर्फ मिस्टर सिद्दीकी के पास से 6 पुड़िया हिरोइन जैसा पदार्थ मिला.
1500 मिलीग्राम हिरोइन बरामद
वहीं एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि बारामाद पुडियो की तौल की गई. तौल में कुल 1500 मिलीग्राम हुआ. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों से जो जानकारी मिली है. उस आधार पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है. जल्द ही रैकेट का पता लगाकर उन्हें दबोचा जायेगा. उन्होंने बताया कि छापामारी दल में उनके अलावा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अजय कुमार, एसआई रतन शर्मा, एएसआई बादल मुर्मू के अलावा आरक्षी प्रदीप रजक, द्वारिका प्रजापति,रूपेश कुमार और चौकीदार अमित पासवान थे. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया गया है.
रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू


.jpeg&w=1536&q=85)