नशा मुक्त अभियान: झारखंड सरकार के नए प्रयास से बनेगा नाशमुक्त राज्य, बोली मंत्री दीपिका पांडे सिंह

    नशा मुक्त अभियान: झारखंड सरकार के नए प्रयास से बनेगा नाशमुक्त राज्य, बोली मंत्री दीपिका पांडे सिंह

    रांची (RANCHI): राँची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में निषेद्ध पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया था. इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं और उनके साथ मंच पर मुख्य सचिव, डीजीपी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे. यह जागरूकता अभियान 10 जून से राज्यभर में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज में नशा-मुक्त वातावरण का निर्माण करना था. समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी देखने को मिली है. 

    मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि “नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है. इस अभियान के ज़रिए हम हर नागरिक को जागरूक बनाना चाहते हैं. साथ ही अधिकारियों ने इस मौके पर भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही है. वहीं इस मौके पर मीडिया से बात चीत करते हुए कहा की यह मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का नतीजा है की राज्य में एक अभियान के तौर पर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को चलाया गया है. साथ ही अभियान में कई विभागों ने अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित की है. उन्होंने आगे कहा की यह एक शुरुआत है जिसके तहत राज्य को अफीम की खेती से मुक्त कराया जा सकता है. साथ ही कई सारे ड्रग्स आज बच्चों के बीच प्रचलित हैं, पर अब इसपर वृहत कार्यवायी पुलिस के द्वारा की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news