JAMSHEDPUR:अनुबंध पर नियुक्त चालकों के वेतन बढ़ाने और स्थायी करने की उठी मांग

    JAMSHEDPUR:अनुबंध पर नियुक्त चालकों के वेतन बढ़ाने और स्थायी करने की उठी मांग

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर अनुबंध पर चालक पिछले 15 साल 20 सालों से कार्यरत हैं. उन्हें न तो समय पर वेतन दिया जा रहा है, न ही वेतन में बढ़ोतरी हो रही है. दूसरी ओर सरकार उन्हें आउट सोर्स के तहत रखने की तैयारी में जुटी है. ये बातें झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जयसवाल ने कही हैं. वो संबंधित विषय पर जमशेदपुर के खास महल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में हुई संघ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बैठक में सरकार की नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए भविष्य में आंदोलन की चेतावनी दी गई.

    यह भी पढ़ें:

    बिजली संकट के बीच धनबाद में नए जीएम का बहुत बहुत स्वागत है !

    चक्का जाम की चेतावनी

    जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि पारा शिक्षकों की तरह संविदा पर कार्यरत चालकों के भी काम की अवधि को 60 वर्ष की जाने की मांग सरकार से की जा रही है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लड़ाई अब शुरू हो चुकी है. यदि सरकार जल्द से जल्द उनकी बातों पर अमल नहीं करती है तो वे सभी चक्का जाम करते हुए अपने आंदोलन को तेज करेंगे.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news