खुलेआम शराब पीना पड़ गया महंगा: रांची पुलिस ने कसी नकेल, जुर्माना सीधा 1 लाख तक

    खुलेआम शराब पीना पड़ गया महंगा: रांची पुलिस ने कसी नकेल, जुर्माना सीधा 1 लाख तक

    रांची(RANCHI):
    झारखंड सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. ऐसे में अब अगर राजधानी रांची में कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे, शराब दुकान के पास, पार्क में या किसी अन्य स्थान पर सरेआम शराब का सेवन करता पाया गया, तो उसे भारी जुर्माना देना पड़ेगा. राज्य कैबिनेट के इस फैसले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कि मंजूरी भी मिल गई है.

    इसी के तहत रांची पुलिस और उत्पाद विभाग ने इस नियम के लागू होने के बाद ही संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है. ऐसे में बीते दिनों सदर थाना क्षेत्र में अब तक 25 से ज्यादा लोगों को सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते पकड़ा गया है. पुलिस ने इनसे कुल मिलाकर एक लाख रुपए तक का जुर्माना भी वसूला है. वहीं थानेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि अब किसी को भी सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते देख पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी. ऐसे में कोई व्यक्ति अगर सड़क किनारे, शराब दुकान के अगल-बगल, पार्क में या किसी अन्य खुले सार्वजनिक स्थान पर सरेआम शराब का सेवन करता पाया गया, तो उसे भारी जुर्माना भी देना होगा.

    आपको बताते चले कि हालही में झारखंड कैबिनेट के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कि मंजूरी मिलने के बाद राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट और शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही तंबाकू खाना या थूकना भी अब दंडनीय होगा और इसके लिए आपसे जुर्माना भी लिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news