द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति बनने पर धनबाद में खुशी का माहौल 

    द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति बनने पर धनबाद में खुशी का माहौल

    धनबाद(DHANBAD): राज्य की पहली आदिवासी राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू अब  देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी. उनकी जीत की खुशी में आदिवासी समुदाय से जुड़ी महिलाएं धनबाद के जिला परिषद मैदान से लेकर जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक तक थिरकते हुए, नाचते हुए विजय जुलूस में शामिल हुई.  इस विजय जुलूस का नेतृत्व भाजपा विधायक राज सिन्हा कर रहे थे ,उनके साथ भारी संख्या में भाजपाई भी सम्मिलित थे और द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में नारेबाजी भी होती रही.  जिला मुख्यालय  रणधीर वर्मा चौक पर जमकर आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी  गई.  विधायक राज्य सिन्हा ने कहा कि आज भारत ने इतिहास रच दिया.  पहली दफा एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं. यह  प्रधानमंत्री की वजह से संभव हो पाया है.  इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज भी कसा. 



    Related News