अपने पिता शुकर रविदास के साथ भाजपा में शामिल हुई डॉ मंजू कुमारी, 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुकी है चुनाव

    अपने पिता शुकर रविदास के साथ भाजपा में शामिल हुई डॉ मंजू कुमारी, 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुकी है चुनाव

    रांची (RANCHI): झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दल को छोड़कर नेता भाजपा की ओर रुक कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब जमुना से कांग्रेस की नेत्री डॉक्टर मंजू कुमारी अपने पिता शुकर रविदास के साथ भाजपा में शामिल हुई है. डॉ मंजू और रविदास का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा ने स्वागत किया है.

    बता दे कि शुकर रविदास 1985 और 1965 में जमुना से विधायक रह चुके हैं. अब उनकी फिर से घर वापसी हुई है. साथ ही मंजू कुमारी कांग्रेस में सक्रिय भूमिका में थी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी है. लेकिन अब वे नए रास्ते पर चल पड़ी है. ठीक चुनाव से पहले भाजपा की ओर उनका मोह हुआ और प्रदेश कार्यालय में जॉइनिंग कर ली. बता दें कि 2019 के चुनाव में डॉ मंजू कुमारी ने चुनाव लड़ा था और 40 हजार वोट अपने पाले में किया था. ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठिक पहले उनका भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है.  

    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news