Ranchi Crime Update : पांच करोड़ दो नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे, थाना पहुंचा मामला

    Ranchi Crime Update : पांच करोड़ दो नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे, थाना पहुंचा मामला

    रांची(RANCHI): गैंगस्टर अमन साहू जेल में बंद है. लेकिन अमन के गुर्गे रांची सहित अन्य जिलों में दशहत कायम कर रखा है. अमन के गुर्गों ने कई लोगों का अमन चैन छीन लिया है. एक मामला अरगोड़ा थाना में दर्ज कराया गया है. जिसमें जिक्र है कि अमन साहू गैंग के मयंक ने पांच करोड़ की रंगदारी की मांग की है. पैसा नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी है.

    दरअसल  हरमू के साकेत नगर में  रहने वाले नागेंद्र कुमार सैनी जमीन के कारोबारी है. इन्हें फोन और व्हाट्सएप कॉल मैसेज कर अमन साहू गैंग के मयंक सिंह के द्वारा पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है. पैसा नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में है. पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाया है.अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि कारोबारी से रंगदारी का मामला थाना में दर्ज कराया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस जांच कर रही है कि आखिर अमन साहू गैंग के द्वारा ही रंगदारी मांगी गई है या फिर कोई छोटे गिरोह के लोगों का हाथ है. जो भी अपराधी इसमें शामिल होंगे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



    Related News